बता दें की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘टाइगर 3’ इन दिनों चर्चाओं में है। महज तीन दिन में फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आने वाला है। सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। साथ ही मेकर्स भी बीते कुछ दिनों से मूवी से जुड़ा कोई न कोई अपडेट और पोस्टर जारी कर इस उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पास कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है, और इसका रनटाइम क्या होने वाला है।
वहीं मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा के जरिए निर्मित ‘टाइगर 3’ इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी भी खलनायक की भूमिका में हैं। यह मूवी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘वॉर’ (2019) और ‘पठान’ (2023) भी शामिल हैं। ‘टाइगर 3’ की कहानी कथित तौर पर ‘वॉर’ और ‘पठान’ की घटनाओं के बाद की है, जिसमें सलमान खान का किरदार अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर एक नए खतरे का सामना करता है।टाइगर 3′ का ट्रेलर आखिरकार 16 अक्तूबर को अपनी रिलीज के लिए तैयार है। जानकारी है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म के ट्रेलर को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब यह है कि इसे वयस्कों के साथ-साथ वयस्कों की देखरेख में बच्चे भी देख सकते हैं। ट्रेलर, जो 2 मिनट और 51 सेकंड लंबा है, 16 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर छाने के लिए तैयार है।