इस तरह शाहरुख खान को मिली थी ‘डंकी’

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख और ‘डंकी’ के निर्माता राजकुमार हिरानी ने एक साल पहले फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो जारी की थी। इस वीडियो में किंग खान निर्माता से पूछते हैं कि क्या उनके पास उनके लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट है। अब एक साल बाद जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

वहीं एक्स (पूर्व में ट्विटर) ‘आस्क एसआरके’ के दौरान एक फैन ने पूछा कि उन्होंने फिल्म निर्माता से ‘डंकी’ के लिए संपर्क किया है या मेकर्स ने आपको को इसके लिए अप्रोच किया। शाहरुख खान के फैन ने पूछा, ‘इस बार राजकुमार हिरानी सर ने आपको अप्रोच किया या फिर अपने हिरानी सर को।’ इसका मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए किंग खान ने कहा, ‘मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था। वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली। फिल्म की एडिटिंग भी वहीं चल रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.