यह हसीना लेंगी बिग बॉस में एंट्री, क्या मचेगा तहलका??

By New31 Uttarakhand

बता दें की कलर्स टीवी पर भाईजान का चर्चित शो ‘बिग बॉस 17′ के शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। तो साथियों, दिल थाम के बैठिए 15 अक्तूबर की रात 9 बजे इसका टीवी और जियो सिनेमा पर ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। इस बार का शो बेहद दिलचस्प और रोलर कोस्टर राइड से भरपूर होने वाला है। इसमें दिल, दिमाग और दम का कलेवर देखने को मिलेगा। साथ ही सिंगल वर्सेज कपल थीम पर ये सीजन आधारित होगा। जहां सिंगल को स्ट्रगल करना पड़ेगा अपनी हर जरूरतों के लिए। वहीं, कपल्स को सब लग्जरी आइटम्स मिलेंगे। खैर, उसके पहले इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। एक और खास नाम की जानकारी हुई है। आइए बताते हैं।बिग बॉस सीजन 17’ में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आएंगी। इनके अलावा प्रिया मलिक, यूट्यूबर अरमान मलिक, नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ आएंगे।

वहीं ईशा मालविया और अभिषेक, कंवर ढिल्लों भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं, एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी भी नजर आएंगी।रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 17 की लिस्ट में अब एक और नाम शामिल होने जा रहा है। जी हां, ‘कहानी घर घर की’ एक्ट्रेस रिंकू धवन से शो के लिए संपर्क किया गया था। उनके और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही थी। अब खबर है कि सबकुछ फाइनलाइज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए हामी भर दी है। वह जल्द ही इसमें दिखाई देंगी। हालांकि अभी रिंकू धवन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।बता दें कि, अभिनेत्री रिंकू धवन पॉपुलर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अभिनेत्री ने कई हिट शोज में नेगेटिव किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है। रिंकू ने अभिनेता किर करमाकर से शादी की थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आने लगी और इन्हीं सब के चलते वर्ष 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम ईशान है। जिसकी उम्र 21 साल है। वह पढ़ाई कर रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल ‘तितली’ में दिखाई दे रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.