ऑनलाइन हाउस अरेस्ट का तीसरा मामला आया सामने, पूर्व प्रोफेसर से ठगे 4 लाख

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र में ऑनलाइन हाउस अरेस्ट का तीसरा मामला सामने आया है। हालाकि रिटायर्ड प्रोफेसर ने मुखानी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दे शिव साईं कॉलोनी निकट रेनबो स्कूल बिठौरिया निवासी हरिहर प्रसाद शुक्ला ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी है जिसमे कहा कि 25 अप्रैल को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। साथ ही फोन करने वाले ने कहा कि उनके आधार कार्ड से एक पार्सल ताइवान भेजा गया है जिसे मुंबई कस्टम पुलिस ने पकड़ लिया है और कूरियर से ड्रग्स, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व गैरकानूनी सामग्री मिली है जिसके बाद उन्हें तत्काल मुंबई क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट करना होगा।

साथ ही हरिहर का कहना है कि जब उन्होंने हल्द्वानी से मुंबई पहुंचने में असमर्थता जताई तो कॉल पर व्यक्ति ने कहा कि वह कॉल को ऑनलाइन मुंबई क्राइम ब्रांच से कनेक्ट कर रहे है। जिसके बाद ठगों ने इस मामले की ऑनलाइन जांच में सहयोग करने के लिए उन्हें 24 घंटे स्काइप की विडियो काल पर मुंबई क्राइम ब्रांच की निगरानी में रहने की हिदायत दी। साथ ही ठगों ने उन्हें डिजिटल हाउस अरेस्ट के तहत बंधक बनाए रखा। इसके बाद फाइनेंशियल वेरीफिकेशन के लिए उनके बताए गए खाते में चार लाख रुपये जमा करवा लिए। वही मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि अज्ञात ठगों पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.