महिला के खेत को खड़िया खान मालिक ने किया बर्बाद, महिला ने प्रशासन से की शिकायत

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर जिले में कपकोट के टुपेड ग्राम सभा निवासी देवकी देवी के खेत को खड़िया खनन ने बर्बाद कर दिया | देवकी देवी का आरोप है कि खड़िया खान मालिक रात को उनकी तीन नाली जमीन से जेसीबी मशीन ले गए, जिससे उनकी सारी जमीन और पेड़ पौधे बर्बाद हो गए | साथ ही उनके खेत को भी काफी नुकसान हुआ है | जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और DFO से शिकायत की है |  वहीं देवकी देवी ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर खान मालिक से फोन पर संपर्क भी किया, लेकिन अभी तक उनके मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई | जिस कारण वह उनका परिवार और गांव जिला प्रशासन और खान मालिक के प्रति गुस्से में है | इस दौरान मामले को लेकर उप जिला अधिकारी हर गिरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और प्रभावित महिला को जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा |

Date : 29-April-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.