इतने दिसंबर तक ऐसा रहेगा पहाड़ और मैदान का मौसम

By New31 Uttarakhand

बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं।बारिश की बेरुखी से सूखी ठंड का कहर प्रदेशभर में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है।

दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी सूखा रहने की आशंका है। साथ ही आपको बता दें की बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ गया है जो लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम के समय हवाएंचलने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.