दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की बीच सड़क हुयी धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक महिला दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए , पुलिस को लेकर वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंच गई। महिला ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से धुनाई कर डाली, हंगामा देखकर पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले गयी।

गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक कीर्ति सैनी नामक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गयी। कीर्ति का कहना था कि दूल्हा उसका पति है,उसकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग करता था। इस कारण पति से अनबन चल रही थी। उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है। जिसके बाद वह शादी के मंडप तक पहुंच गयी। वहीं, महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बहन को धोखा दिया। अब किसी और को धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है।

इस दौरान महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से पिटाई की। बाद में जब वधू पक्ष को दूल्हे की पहली शादी का पता चला, तो उन्होंने भी उसकी पिटाई की। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी को रुकवा दिया और दूल्हे को थाने ले गयी।

Date: 16 April 2022

Edited by News 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.