पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से राज्य को मिलेगा जीएसटी से राजस्व

By New31 Uttarakhand

चारधाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ये यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है। ईज माय ट्रिप के सीईओने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है।पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ अब उत्तराखंड को ही मिलेगा।

ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा। आने वाले दो साल में इससे लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।ईज माय ट्रिप ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है। चारधाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ये यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है।ईज माय ट्रिप के सीईओ रिकांत पट्टी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है। ईज माय ट्रिप पर्यटन के लिए पैकेज उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल चला रही है, जिसमें हजारों ट्रेवल एजेंसियां जुड़ी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.