उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। आपको बता दे मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सैल को अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। वही मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ये धमकी शनिवार की शाम को मिली है। हालांकि यूपी के मुख्यमंत्री के लिए मिली धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर कर दिया है। वही एक ओर मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी जा चुकी है और मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है।
दरअसल इस साल सीएम योगी को अभी तक कई बार जान से मारने की धमकी मिली और धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। बता दे इसी साल 23 अप्रैल को एक शख्स ने डायल 112 पर मैसेज कर धमकी दी, जिसमें अपराधी ने लिखा था की , “सीएम योगी को जल्द ही मार दूंगा .” इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही इसी तरह एक शख्स ने ट्विटर पर धमकी दी, जिसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया और एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी, जिसे बिहार के फुलवारिया शरीफ से गिरफ्तार कर लिया गया। ठीक इसी तरह अब शनिवार को मिले धमकी भरे मैसेज की जांच में मुंबई पुलिस जुट गयी है। बता दे पिछले महीने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुई थी और हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। हालांकि इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और मुबंई पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा था कि सलमान खान और दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोग अपना हिसाब-किताब तैयार रखें। अब ऐसे में सवाल ये उठरा है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन तो नहीं।