किच्छा में घटी दिल दहलाने वाली घटना, साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद मौसरे भाई ने हत्या कर छिपाया शव

By New31 Uttarakhand

ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसरे भाई ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद मामला खुल न जाए इसलिए हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया। बच्ची का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से करवाया जाएगा।कलकत्ता फार्म चौकी अंतर्गत गांव में एक बच्ची गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब स्वजनों को उसके मौसरे भाई के साथ जाने की जानकारी मिली तो उसके घर जाकर पता किया। पर उन्होंने जब कुछ नहीं बताया तो अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो स्वजन कलकत्ता फार्म चौकी पहुंचे। बच्ची के गायब होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के साथ ही उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम हिरासत में ले पूछताछ की तो पुलिस का शक गहरा गया। युवक लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। देर शाम पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को किच्छा डैम में फेंकने की बात कही। युवक के लगातार बयान बदलने से पुलिस परेशान रही | कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पुलिस ने बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया। बच्ची का शव मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपित युवक को उनके हवाले करने की मांग कर हंगामा काटा। पुलिस ने बमुश्किल युवक को वहां से निकाला।

घटना के बाद जरा सी भी देर हो जाती तो शव को जानवर खा जाते | किच्छा डैम में मगरमच्छ बहुतायत में हैं। इसके साथ ही डैम के आस पास के क्षेत्र में जंगली जानवर भी बहुत हैं। ऐसे में शव बरामद करने में जरा सी भी चूक होने पर जानवर बच्ची के शव को खा जाते तो बाडी मिल नहीं पाती। ऐसे में पुलिस की दिक्कतें बढ़ जातीं। पर पुलिस की तत्परता से समय रहते शव बरामद कर लिया गया।

Date : 15-april-2022

Edited by news 31 Uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.