जोशीमठ – चारधाम यात्रा में टूट रहा यात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड, धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

By New31 Uttarakhand
चारधाम यात्रा

चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई बद्रीनाथ धाम की यात्रा को देखते हुए लग रहा है कि इस बार पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे….जी हाँ वर्ष 2017, 2018 और 2019 में जहां एक महीने
के अंदर 4 से 5 लाख तीर्थयात्री बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचते थे, वहीं 2 वर्ष कोरोनाकाल के बाद शुरू हुई यात्रा में इस बार सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. यहां एक महीने में ही करीब 6 लाख 50 हजार तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं.

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि यात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए यात्री भी खुश हैं…. यात्रा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ऋषिकेश से लेकर बद्रीनाथ धाम तक अच्छी सड़क…..इस कारण से तीर्थयात्री समय रहते ही भगवान बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं.

बद्रीनाथ- केदारनाथ

वही आपको बता दें की बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के आंकड़ों की बात करें तो इस एक माह में लगभग 6 लाख 50 हजार तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं…. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और आने वाले दिनों में बरसात से पहले यात्रा में और वृद्धि होने की संभावना है बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार ने बताया कि यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और आने वाले दिनों में और यात्रा बढ़ने की पूरी संभावना है

बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा भी चरम पर है. हेमकुंड साहिब में लगभग 60,000 तीर्थयात्री मत्था टेक चुके हैं ऐसे में लग रहा है कि 2022 की चार धाम यात्रा बेहद ऐतिहासिक होने वाली है.

Date: 13-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.