आज शाम आठ बजे रखी जाएगी राम लला की मूर्ति, कल पूरा होगा ‘अनुष्ठान’

By New31 Uttarakhand

बता दें की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि ‘राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल की जाएगी।राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ ‘अनुष्ठान’ कल पूरा होगा और दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.