बाबा नीम करौली के दर पर माथा टेकने कैंचीधाम पहुंचे राज्यपाल, किस्मत बदलने वाला मंदिर है कैंची धाम…

By New31 Uttarakhand

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने बाबा नीम करौली की लीलाओं के साथ ही मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां राज्यपाल को बताई। राज्यपाल ने मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी से मुलाकात की। बीते दिनों 15 जून को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमे लाखों लोगो ने शिरकत की थी, आपको बता दे इस मंदिर का देश ही नही बल्कि विदेश में भी बहुत महत्व है | फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी यहाँ दर्शन को आ चुके है, कहा जाता है उनकी किस्मत इसी मंदिर में आने से चमकी थी |

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर सुखद अनुभूति हुई है वो खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। जल्द फिर आने की बात कही। करीब डेढ़ घंटे मंदिर परिसर में बिताने के बाद राज्यपाल नैनीताल को रवाना हो गए।

 प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह स्वजनो के साथ शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने बाबा नीम करौली की लीलाओं के साथ ही मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां राज्यपाल को बताई। राज्यपाल ने मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी से मुलाकात की। मंदिर प्रबंधन प्रबंधक विनोद जोशी ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे बिताया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर अलग सी अनुभूति हुई है। एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Date: 17-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.