17 से 27 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित, कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई से होंगी

By New31 Uttarakhand

श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 17 जुलाई से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए 17 जुलाई के बाद की सभी परीक्षाएं 27 जुलाई तक स्थगित कर दी हैं। इन तिथियों में होने वाली स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष नया पाठ्यक्रम के पर्यावरण विज्ञान और स्नातक अंतिम वर्ष पुराने पाठ्यक्रम की संस्थागत व भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाओं के लिए 28 जुलाई से नई तिथियां घोषित की गई हैं।

श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 17 जुलाई से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। उसके बदले नई परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब पुराने पाठ्यक्रम के अंतर्गत संस्थागत, व्यक्तिगत और भूतपूर्व छात्रों की 28 जुलाई को बीए समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र, 29 को बीए शिक्षा शास्त्र द्वितीय व बीकॉम की ग्रुप-4 द्वितीय प्रश्नपत्र, 30 को बीए राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, एक अगस्त को बीए इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र व बीकॉम ग्रुप-5 प्रथम प्रश्नपत्र, दो को बीए राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, तीन को बीए इतिहास द्वितीय प्रश्नपत्र व बीकॉम ग्रुप एलीमेंट्री बुक कीपिंग और चार अगस्त को बीए, बीएससी व बीकॉम के पर्यावरण विज्ञान के समस्त छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया पांच अगस्त को नए पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक स्नातक द्वितीय वर्ष पर्यावरण विज्ञान और अपराह्न तीन से सायं छह बजे तक स्नातक तृतीय वर्ष पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

DATE -16 JULY 2022
PENNDE BY-NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.