कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को डीएसबी परिसर नैनीताल के एएन सिंह हाल में सुबह 11 बजे वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ से शुरू हुआ | इस कार्यक्रम में राज्यपाल और कुलाधिपति गुरमीत सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहें । समारोह में कुलाधिपति 58 हजार डिग्री, 410 शोध उपाधि व मेधावियों को मेडल प्रदान करे |
कार्यक्रम संयोजक व परिसर निदेशक प्रो एलएम जोशी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकृत 410 पीएचडी उपाधिधारकों में से 181 ने जबकि 79 कुलाधिपति मेडल प्राप्त करने वालों ने समारोह में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। दीक्षांत समारोह का सुबह दस बजे से यूट्यूब, फेसबुक तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है |

पहले प्राचार्य थे डॉ. एएन सिंह
दीक्षांत समारोह स्थल का नाम राजकीय महाविद्यालय नैनीताल के पहले प्राचार्य डॉ. एएन.सिंह के नाम पर रखा गया। डा.सिंह 1951में स्थापित राजकीय महाविद्यालय के प्रथम प्राचार्य थे। उन्होंने 1954 में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्थानीय जनता तथा स्वयं सेवियों के सहयोग से इस सभागार का निर्माण 1954 करवाया था। 1973 में कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात इस सभागार में प्रथम दीक्षांत समारोह 1975 में आयोजित किया गया था।

Date : 27-May-2022
Penned by Reeta Joshi