जिंदा सांप को निगल गया बच्चा, मां ने पूंछ देखकर बाहर निकाला

By New31 Uttarakhand

घर पर खेल रहे बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया. इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बच्चा खेलते-खेलते जिंदा सांप निगल गया. गनीमत रही कि बच्चे की मां ने सांप की पूंछ बच्चे के मुंह में देख ली. उसने तत्काल पूंछ पकड़कर बाहर खींच लिया |

यह पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर का है, यहां तब अचानक हड़कंप मच गया जब एक साल का बच्चा खेल-खेल में जिंदा सांप निगल गया. उसकी मां ने सांप की पूंछ पकड़कर बच्चे के मुंह से बाहर खींचा. बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था. बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया. इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। बच्चे की मां ने जैसे ही देखा, उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला. तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी।

Date: 15-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.