‘फाइटर’ को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर

By New31 Uttarakhand

बता दें की ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था। वहीं, अब सभी की निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। ‘फाइटर’  को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है।सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।’फाइटर’ को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस यूजर ने रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘फाइटर ब्लॉकबस्टर नहीं मेगा ब्लॉकबस्टर है, ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। हाई लेवल एक्शन वीएफएक्स और  सिनेमैटोग्राफी, स्टोरीलाइन सब अच्छा है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को देखकर शुरुआत से अंत तक रोंगटे खड़े होने का अहसास होता है।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.