मलिक के ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा प्रशासन

By New31 Uttarakhand

प्रशासन अब्दुल मलिक के मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा है। इसमें बदलाव के तकनीकी पहलू को भी देखा जा रहा है। फिलहाल अब्दुल मलिक की भूमिधरी वाली अन्य भूमि का पता न लगने की भी बात कही जा रही है।नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक का संपत्ति को नुकसान पहुंचने का नोटिस अब्दुल मलिक को दिया है।

इसी तरह पुलिस भी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस देने की तैयारी कर रही है। उपद्रव के दौरान बनभूलपुरा थाना जलने के बाद उसके पुनर्निर्माण पर ही 58 लाख की राशि खर्च होनी है। अन्य संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक की किस संपत्ति से हो सकती है, उसका पता लगाने में सरकारी मशीनरी जुटी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.