पेशी के दौरान पुलिस को चकमा दे कर फरार हुआ आरोपी, जानिए पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

रुद्रपुर में बीते दिन नाबालिग से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी जिला कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को चकमा देते हुए, फरार हो गया | हालांकि पुलिस ने आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया और उसके खिलाफ कस्टडी से फरार होने का केस दर्ज कर उसे ने के बाद उसे जेल भेज दिया, फिलहाल इस हादसे के बाद अब मुजरिम ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों पर गाज गिरनी तय है |

रुद्रपुर की जिला कोर्ट में पेशी के बाद फरार हुए नाबालिग से रेप के प्रयास के मुजरिम को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके खिलाफ पंतनगर थाने में कस्टडी से फरार होने का केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है | इस हादसे के बाद अब मुजरिम ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों पर गाज गिरनी तय है | दरअसल बीते दिनों हल्द्वानी से कई मामलों के आरोपियों को पेशी के लिए जिला कोर्ट लाया गया था | वहीं पेशी के बाद जब आरोपियों को वापस जेल ले जाने के लिए गिनती की गयी तो उसमें रुद्रपुर निवासी एक आरोपी रिंकू कोली गायब मिला | जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और एसओजी समेत 4 टीमों को रिंकू को तलाशने में लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया |

Date : 26-May-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.