यहां अनाथालय में किशोर की बेहरमी से हुई पिटाई

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित अनाथालय में किशोर की बेहरमी से पिटाई का वीडियो को फिर से गुरुकुल हरिद्वार का बताकर वायरल कर माहौल खराब करने की कोशिश के मामले को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर देर रात नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई। सीतापुर के एक अनाथालय में किशोर को बुरी तरह पीटकर अधमरा करने के एक वीडियो को हरिद्वार का बताकर वायरल किया जा रहा था। जिससे यहां का माहौल गर्माने लगा था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सामने आकर वीडियो का स्थानीय न होने का कहकर खंडन किया था। साथ ही वीडियो को वायरल करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।लेकिन अब फिर से वीडियो को हरिद्वार का बताकर प्रचारित करना शुरू कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद शनिवार की देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.