PM मोदी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि!

PM मोदी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि!

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन… Continue reading PM मोदी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि!

Related News

क्या उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में रहा ABVP का दबदबा?

क्या उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में रहा ABVP का दबदबा?

उत्तराखंड के 137 राजकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, चार विश्वविद्यालयों और परिसरों में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव में ABVP का दबदबा देखने को मिला है। ABVP ने 55 कॉलेजों में जीत का दावा किया है, जबकि NSUI ने 24 कॉलेजों में जीत की बात कही है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी… Continue reading क्या उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में रहा ABVP का दबदबा?

Related News

अंकिता भंडारी मामले में फिर सड़कों पर उतरे लोग!

अंकिता भंडारी मामले में फिर सड़कों पर उतरे लोग! 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। चार साल बाद 18 सितंबर 2026 को उनकी चौथी बरसी पर एक बार फिर सड़कों पर वही सवाल गूंजे की अंकिता को पूरा न्याय कब मिलेगा और कथित VIP कनेक्शन की पूरी सच्चाई सामने कब आएगी?अंकिता मामले में कोटद्वार की अदालत ने 30 मई 2025 को पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या और सबूत मिटाने से जुड़े अपराधों में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अगस्त 2026 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। यानी कानूनी लड़ाई का एक बड़ा हिस्सा आगे बढ़ चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कुछ सवालों को लेकर सार्वजनिक असंतोष अभी भी बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल कथित VIP कनेक्शन का है। इसी पहलू की जांच के लिए 2026 की शुरुआत में CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ केस दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड खंगालने की बात सामने आई थी। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि राज्य सरकार की सिफारिश पर CBI जांच कर रही है और जांच से सच्चाई सामने आएगी।और इसी मुद्दे को लेकर अंकिता की चौथी बरसी पर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए।देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक न्याय यात्रा निकली। गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा के बाद बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने लंबित सवालों के जवाब, कथित VIP की जांच और न्याय की मांग उठाई।वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और न्याय मार्च निकालकर रिजॉर्ट के गेट तक पहुंचे। वहां अंकिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।रामनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार साल बाद भी अंकिता के परिवार और लोगों के मन में कई सवाल हैं।पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि नई टिहरी में महिला कांग्रेस ने CBI जांच की प्रगति को लेकर सरकार का पुतला फूंका।रानीखेत में भी महिला कांग्रेस ने ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के तहत श्रद्धांजलि दी। वहीं देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च भी निकाला गया।यानी चार साल बाद तस्वीर साफ है—तीन दोषियों को सजा मिल चुकी है, लेकिन VIP कनेक्शन और उससे जुड़े सवालों का जवाब अभी जांच के दायरे में है। अब सबसे बड़ा सवाल सरकार से यही है की जब CBI जांच की बात सामने आ चुकी है, तो इसकी प्रगति जनता के सामने आखिर कितनी पारदर्शिता से रखी जाएगी? और क्या इस जांच से उन सवालों के जवाब मिल पाएंगे, जिन्हें लेकर चार साल से उत्तराखंड की सड़कों पर आवाज उठ रही है?अंकिता के मामले में न्याय सिर्फ सजा तक सीमित है या फिर पूरी सच्चाई सामने आने तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी? यही सवाल अब भी उत्तराखंड के सामने खड़ा है।

18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। चार साल बाद 18 सितंबर 2026 को उनकी चौथी बरसी पर एक बार फिर सड़कों पर वही सवाल गूंजे की अंकिता को पूरा न्याय कब मिलेगा और कथित VIP कनेक्शन की पूरी सच्चाई सामने कब आएगी?अंकिता मामले में कोटद्वार की… Continue reading अंकिता भंडारी मामले में फिर सड़कों पर उतरे लोग!

Related News

क्या Yash की फिल्म पहले दिन करेगी ₹100 करोड़ पार?

क्या Yash की फिल्म पहले दिन करेगी ₹100 करोड़ पार?

Yash की मचअवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ आज 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। Yash की KGF के बाद बड़े पर्दे पर वापसी और फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने पहले… Continue reading क्या Yash की फिल्म पहले दिन करेगी ₹100 करोड़ पार?

Related News

उत्तराखंड में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

उत्तराखंड में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक… Continue reading उत्तराखंड में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.