उत्तराखंड में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

उत्तराखंड में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित होने और भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.