बता दी की उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से कैद मजदूरों को निकाल लिया गया है। ऑपरेशन की सफलता से चारों ओर खुशी का माहौल है।सिलक्यारा ऑपरेशन की सफलता से हर किसी के चेहरे खिल गए हैं। उत्तराकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के बार निकालने के लिए जारी रेस्क्यू अभियान को 17 वें दिन सफलता मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार पूरे मामले का अपडेट ले रहे थे। आज ऑपरेशन की सफलता पर उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है।
इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है। यह घड़ी सभी श्रमिक बंधुओं के परिजनों के लिए आनंद की घड़ी है। मैं उनके परिजनों को बधाई देता हूँ। बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फंसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखण्ड पुलिस तथा भारतीय सेना का है। मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बचाव अभियान में लगीं टीमों को बधाई दी। कहा- मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है।