विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद ने फिर परचम लहराया है। परिषद ने छात्रसंघ अध्यक्ष के 56 और महासचिव के 46 पदों समेत 327 पदों पर जीत दर्ज की है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर 32, महासचिव पद पर 27 समेत 218 पदों पर जीत का दावा किया है।हालांकि परिषद को राज्य के बड़े महाविद्यालयों में से एक डीएवी पीजी कॉलेज में झटका लगा है। यहां अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने एबीवीपी के यशवंत पंवार को हराकर परिषद के पिछले 14 साल से लगातार जीत के विजय रथ को रोक दिया।

कुछ मामलों को छोड़ कर अन्य सभी जगह चुनाव शांतिपूर्वक रहे।राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच टकराव हो गया। इस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। टिहरी जिले के बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल में महाविद्यालय में प्रत्याशियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति न होने की वजह से सभी 17 प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस पर छात्रों ने हंगामा किया। पुरोला में अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर दोनों प्रत्याशियों का छह-छह माह का कार्यकाल रहेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.