एसएसपी ने मलिक से चार घंटे में पूछे 125 से अधिक सवाल

By New31 Uttarakhand

बता दें की एसएसपी मीणा ने बुधवार को अब्दुल मलिक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इस बीच मलिक से 125 से अधिक सवाल पूछे गए। मलिक ने सभी सवालों के जवाब दिए। कई सवालों में उसने अलग-अलग बयान भी दिए। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को अब्दुल मलिक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इस बीच मलिक से 125 से अधिक सवाल पूछे गए। मलिक ने सभी सवालों के जवाब दिए। कई सवालों में उसने अलग-अलग बयान भी दिए। इसके अलावा सीओ, इंस्पेक्टर सहित कई दारोगाओं ने अलग-अलग पूछताछ भी की। पुलिस का मानना है कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव का साजिशकर्ता अब्दुल मलिक ही है। घटना से पहले ही वह हल्द्वानी से फरार हो चुका था। 4 फरवरी को एसओजी ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 26 फरवरी से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है। विवेचक व पुलिस अधिकारी लगातार सवाल कर रहे हैं।

घटना में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।पुलिस मलिक को मुख्य आरोपी मानने का कारण उसकी ओर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाना है। इस धार्मिक स्थल को तोड़ने से कुछ दिन पहले मलिक की नगर आयुक्त से हुई बहस को भी पुलिस कारण मानकर चल रही है।मलिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वह बनभूलपुरा में नहीं था। इसमें कितनी सच्चाई है। यह पुलिस व मलिक ही बेहतर जान सकते हैं। मलिक यहां नहीं था तो उसने लोगों को भड़काने का काम किया है, इसलिए उसकी काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। उन लोगों से पूछताछ होगी, जिनसे घटना वाले दिन व उससे पहले काॅल पर बात हुई है।मलिक से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी हैं। इन जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.