जोशीमठ के लिए छलका दर्द ,सीधी बात…पहाड़ी अंदाज… सुर्खियों में हुई जोशीमठ की बात .

By New31 Uttarakhand

बता दे की जोशीमठ के हालात अभी भी नही सुधर पा रहे हैं, वहीं ,सीधी बात…पहाड़ी अंदाज.. में भी अब जोशीमठ की बात उठी है जिसमे कहा गया है की हमारे पहाड़ के बारे में एक बात कही जाती कि हमारे यहां रास्ते बड़े टेड़े मेढे होते हैं… लेकिन लोग बहुत सीधे होते है.. ये बात शायद हमने कई बार सुनी हो, लेकिन इन दिनों इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है ,और इसके पीछे वजह है उत्तराखंड के अभिलाष थपलियाल। जिनका पहाड़ के सीधे साधे लोगों के प्रति दर्द छलका है।

वहीं बॉलीवुड की दुनिया में चमक रहे उत्तराखंड (पौड़ी) के युवा अभिनेता अभिलाष थपलियाल यूं तो कई बार अलग-अलग मंचों पर पहाड़ी बोली या पहाड़ से जुड़ी कई बातें साझा करते हैं, लेकिन इस बार फेमस कपिल शर्मा के शो पर कही उनकी बात लोगों के दिलों को छू गई। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

YOUTUBE

आपको बता दे की अभिलाष ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने जोशीमठ में आई आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम यूपी का हिस्सा थे तो सोचते थे कि अलग राज्य बनेगा तो हम बहुत तरक्की करेंगे, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी हम इसे संभाल नहीं पा रहे हैं।

वहीं हमारे पहाड़ के लोग जिनके हाथ हमेशा कठोर मेहनत करते हैं, वो आज हाथ जोड़कर अपने घरों के लिए रो रहे हैं। कहा कि जोशीमठ की जब तस्वीरें सामने आई मैं ही नहीं मेरी मां भी बहुत भावुक थी। उनका कहना था, कि क्या हाल हो गया है हमारे पहाड़ का।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.