फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 26 सितंबर तक बारिश का अनुमान!

फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 26 सितंबर तक बारिश का अनुमान!
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 26 सितंबर के बीच चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश और बादल छाने के कारण प्रदेश के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है, खासकर बारिश और गर्जन के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के कारण मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। उत्तराखंड से 25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.