विपक्षी दलों से गठबंधन को तैयार है ओवैसी!

विपक्षी दलों से गठबंधन को तैयार है ओवैसी!
By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की पेशकश की है। कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि AIMIM उन दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है, जो यूपी में बीजेपी की सरकार बनने से रोकना चाहते हैं।ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी संभावित राजनीतिक गठबंधन को लेकर 2 अक्टूबर तक इंतजार करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्षी दल बीजेपी को रोकना चाहते हैं, तो उन्हें AIMIM के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए।इस दौरान ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव के शासनकाल पर सवाल उठाए। ओवैसी ने दावा किया कि उस हिंसा के दौरान करीब 50 हजार लोग अपने घरों और गांवों से विस्थापित हुए थे ,अब ओवैसी के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में विपक्षी दलों के बीच कोई नया राजनीतिक गठबंधन देखने को मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.