एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश को भी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम की नजरें गोल्ड मेडल पर हैं, जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा।भारत की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। शेफाली ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।
वहीं मिडिल ऑर्डर में हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा अहम भूमिका निभा सकती हैं।गेंदबाजी में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है।
फाइनल में भी इन खिलाड़ियों पर टीम को मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में टीम इंडिया को गोल्ड मेडल के लिए एक और मजबूत मुकाबले का सामना करना होगा।