आर्मी के 3 जवान आए भूस्खलन की चपेट में
नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं।भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने की वजह से उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं।
आपको बता दें भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई, वहीं एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सैनिक की मौत मंगलवार की दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है।
भूस्खलन में दबने के कारण आर्मी जवान की मौत,एक सैन्य अधिकारी घायल
उत्तरकाशी, के नेलांग घाटी मार्ग पर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और भूस्खलन आने से आर्मी के 3 जवान भूस्खलन की चपेट में आ गए जिसमें एक जवान की मृत्यु हो गई वहीं आर्मी हेलीकॉप्टर की मदद से और पायलट की सूझबूझ के साथ एक जवान की बॉडी को रेस्क्यू कर दिया गया है|
वहीं सूत्रों से पता चल रहा कि 2 जवान और भूस्खलन होने से मलबे में दब गए|शहीद जवान को आर्मी के हेलीकॉप्टर द्वारा और पायलट की सूझबूझ के साथ रेस्क्यू कर हर्षिल लाया गया. रेस्क्यू अभियान अब भी जारी है. वहीं आपको बता दें घटना भैरोघाटी से लगभग 3 km आगे नीलांग बोडर सड़क मार्ग में हुई,जहां पर सेना का दल पैदल पेट्रोलिंग कर था कि अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से जवान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक जवान की मृत्यु हो गई जिसका शव उत्तरकाशी लाया जा रहा है|
Date-3/August/2022
Pennde By – Meghna