देश में पिछले 24 घंटों में नौ राज्यों, एक केन्द्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है और अन्य राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है| देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कोविड-19 के संक्रमणों का पता लगाने के लिए लगातार परीक्षण किए जा रहे है| इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए, पिछले 24 घंटों में कुल 3,55,231 कोविड परीक्षण किये गए है, जिससे अभी तक कुल 89.02 करोड़ कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं| देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 19 और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,216 हो गया है और कोरोना सक्रिय मामले घटकर 45,749 रह गए|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 215.67 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं| देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 598 घटने से इनकी संख्या 45,749 रह गई| स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि में कोरोना महामारी संक्रमण के 5,108 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,10,057 हो गई और 5,675 लोग कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,39,36,092 हो गयी हैं. देश में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है| सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है|
Date – 15/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwah