मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के रुड़की में मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है | जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद सिसौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी गांव कार्तिक पुत्र पवन की मौत हो गई थी।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं, आज सुबह पुलिस ने थाना सभालखा जिला पानीपत हरियाणा के छह युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया |

क्या था पूरा मामला
मंगलवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन मंगलौर बाईपास के पास मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच कांवड़ एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान डंडा निवासी गांव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर कार्तिक पुत्र पवन के सिर में लग गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। कार्तिक को घायल देख साथी आनन फानन उसे लेकर मंगलौर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Date – 27. July. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.