बता दें की हरियाणा के फरीदाबाद में मानवता को झंझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फूफा ने एक मासूम की हत्या महज उसके पिता द्वारा मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दी, वो भी इस घटनाक्रम के छह साल के बाद। आपको सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या का कारण केवल एक थप्पड़ का बदला बताया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी बलराम (40) को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
वहीं आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करने का जो तरीका पुलिस को बताया वह किसी वहशी जानवर के जैसा है। घटना की शाम आरोपी शिवांश को अपने कंधे पर बिठाकर खेलने के बहाने ऊपर के कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने बच्चे को अपनी सिर से भी ऊपर उठाया और मुंह के बल फर्श पर दे मारा। बच्चे के मुंह पर गंभीर चोट आने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने बच्चे की छाती पर अपने घुटने रखने का बाद हाथ से गला दबा दिया। बच्चे के बेहोश होने पर बलराज उसे मृत समझ कर नीचे चला गया। करीब दस मिनट बाद आरोपी वापस कमरे में आया तो शिवांश की सांसें चल रही थीं। इस पर आरोपी ने एक कपड़े से उसका गला तब तब दबाए रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।