घर के बाहर शिक्षक पर हुई छह राउंड फायरिंग

By New31 Uttarakhand

देवभूमि में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। रूड़की में एक शिक्षक पर शाम के समय बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन परिवार और क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। इस दौरान जैसे ही परिवार और क्षेत्र के लोग बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे।

साथ ही आपको बता दें की इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे में एक बाइक पर तीन बदमाश सवार दिखाई दिए। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि रिटायर शिक्षक के घर फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करेगी। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही हैं। पीड़ित से अभी तक हुई बातचीत में किसी भी तरह का विवाद और रंजिश से उन्होंने इंकार किया है। इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.