श्री मारुति इंटरनेशनल स्कूल: आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का संगम

श्री मारुति इंटरनेशनल स्कूल: आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का संगम
By New31 Uttarakhand

जवाहर नगर, गोलगटे और पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री मारुति इंटरनेशनल स्कूल अपने क्षेत्र की अन्य स्कूलों से अलग शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। यह स्कूल न केवल आधुनिक शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों को धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता है।स्कूल में हर सुबह विद्यार्थियों के दिन की शुरुआत विशेष मंत्रों और प्रार्थनाओं से होती है। इसके अंतर्गत विभिन्न देवताओं के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है, वहीं मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाता है।विद्यार्थियों के कक्षा में प्रवेश के बाद पढ़ाई शुरू करने से पहले सरस्वती मंत्र, सिद्ध धन्वंतरी मंत्र, राधा अष्टकम और अन्य भगवानों के नाम लेकर अध्ययन शुरू किया जाता है। इस प्रक्रिया से बच्चों में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है।

स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उन्नति नहीं है। यहां बच्चों में नैतिक मूल्यों का समावेश कर उन्हें जिम्मेदार, संस्कारी और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने पर जोर दिया जाता है। साथ ही, विद्यार्थियों को उनके क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित कराया जाता है।शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रणाली बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करती है। यहां के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।श्री मारुति इंटरनेशनल स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि शिक्षा और संस्कृति का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.