ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों से लगी आग, दुकान और स्कूटी जलकर राख 

By New31 Uttarakhand

U S नगर जिले के काशीपुर में बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से चार दुकाने, एक झोपड़ी, दो मोटर साईकिल और दो स्कूटी जलकर राख हो गयी। जबकि नजदीकी अस्पताल तक आग की लपटें पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से अस्पताल प्रबन्धन ने आग पर काबू पाया । लोगो दवरा सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की टीम समय पर नही पहुंची जिससे लोगो मे आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक काशीपुर के चामुण्डा मंदिर के पास ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गयी, आग इतनी विकराल थी, कि पास की चार दुकानों और एक झोपड़ी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. वहीं पास में खड़ी दो बाइक, दो स्कूटी भी जलकर राख हो गयी | जबकि घण्टो तक आग अपना ताण्डव मचाती रही, लेकिन सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड का एक भी वाहन आग बुझाने नहीं पहुंचा। वहीं आग फैलते हुए नजदीकी अस्पताल तक पहुंचने लगी, जिसको देखते हुए अस्पताल प्रबन्धन ने अपने फायर सिस्टम से बमुश्किल आग पर काबू पाया, जिससे बडा हादसा होने से भी टल गया | वहीं आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी खानापूर्ति करती रही, जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश भी देखा गया।

Date : 26-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.