बता दें की शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी उनके मैनेजर की तरफ से दी गई थी। इसमें बताया गया कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था। इस खबर से हर कोई हैरान है। दूसरी तरफ खबर पर रहस्य भी बरकरार है। अब हाल ही में, राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम पांडे की मौत पर बड़ा सवाल उठाया है।अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में, राहुल ने पूनम की मौत को फेक बताया है और फैंस से सवाल भी किया है।
वहीं राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम की मौत पर सवाल उठाते हुए लिखा “क्या मैं अकेला हूं जो सोचता है कि पूनम पांडे मरी नहीं हैं.. ??!!” राहुल की इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। पूनम की मौत की खबर के बाद अभी तक पुलिस द्वारा उनका शव बरामद नहीं किया गया है और न ही पूनम के अंतिम संस्कार की कोई खबर ही सामने आई है। ऐसे में फैंस के मन में ढेरों सवाल उठ रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहुल की इस ट्वीट का समर्थन किया है।
एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो यह सब फेक लग रहा है। वे सिर्फ फेम के लिए ऐसा कर रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मौत के बाद परिवार के लोग अभी तक मीडिया के सामने क्यों नहीं आए हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पूनम नहीं मरी हैं। कैंसर कोई मजाक नहीं है, उन्होंने कभी अपनी बीमारी का भी खुलासा नहीं किया था।’बता दें कि पूनम के मौत की खबर से इंडस्ट्री शोक में हैं। कंगना रणौत समेत कई सेलेब्स पूनम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में, मुनव्वर ने भी इस खबर के बाद फैंस के साथ अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया था।