शाहरुख खान के फैंस पर चढ़ने लगा ‘डंकी’ का खुमार

By New31 Uttarakhand

शाहरुख खान की डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। किंग खान पहली बार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच डंकी को हिट बनाने के लिए उनके प्रशंसक भी कमर कस चुके हैं।

हाल ही में एक्स पर एक फैन क्लब ने घोषणा की कि वह न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में स्क्रीनिंग के साथ फिल्म को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। ट्वीट में लिखा है, “टीम शाहरुख खान फैन क्लब भारत के 240 से अधिक शहरों और दुनियाभर के 50 से अधिक विदेशी स्थानों पर डंकी के प्रशंसकों के लिए शो का आयोजन कर रहा है, जो वीकएंड में 750 से अधिक शो को कवर करेगा। टीम एसआरके के साथ डंकी की रिलीज का जश्न मनाएं और एक सुपरफैन की तरह इसकी भावना को महसूस करें।शाहरुख के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है। उनकी पठान और जवान टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है।

इस फिल्म का भी लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। दोनों ही सितारे के फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म का जमकर समर्थन कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी जंग कौन बाजी मारता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.