‘डंकी’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, शाहरुख खान ने जीता सभी का दिल!

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात मुंबई में ‘डंकी’ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। ‘डंकी’ की स्क्रीनिंग के दौरान सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।

इस दौरान किंग खान के अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शाहरुख खान का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं ‘डंकी’ की स्क्रीनिंग में कौन-कौन से सितारों ने शिरकत की…शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ की स्क्रीनिंग में फिल्म के सभी कलाकार पहुंचे। फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख, तापसी और विक्की समेत सभी सितारे स्क्रीनिंग में साथ नजर आए। सभी कलाकारों के लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल का लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.