शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस वर्ष उनकी दोनों हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है। किंग खान के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहेंगे, जो कि महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। पूरे भारत में ‘जवान’ अभिनेता को सुरक्षा दी जाएगी।
बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे।

इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए। किंग खान की दो फिल्मों की सफलता को देखते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी जान को खतरा बढ़ गया है। स्पेशल आईजीपी और वीआईपी सिक्योरिटी दिलीप सावंत की अधिसूचना में यह कहा गया है, ‘सिने स्टार शाहरुख खान को हाल ही में संभावित खतरों के मद्देनजर, सभी यूनिट कमांडरों से अनुरोध है कि वे उन्हें एस्कॉर्ट स्केल के साथ वाई+ सुरक्षा दें।भारत में शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने 618.83 करोड़ रुपये और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,103 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। वहीं, फिल्म ‘पठान’ ने भारत में 543.05 करोड़ रुपये और विश्व में 1,050.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। उनकी दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने के मिल रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.