200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम ,अब कई स्थानों पर लगेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ में केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से सीवेज सिस्टम बनाया जाएगा, वहीं इसके तहत चरणबद्घ तरीके से पूरे क्षेत्र को जोड़ा जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे।

बता दे की पहले चरण में 42 करोड़ की लागत से यहां 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 भवनों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई-गोपेश्वर की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। भू-धंसाव प्रभावित नगर को बचाने के लिए अब प्राथमिकता से सीवेज सिस्टम पर जोर दिया जा रहा है।

YOUTUBE

वहीं आपदा प्रबंधन सचिव के निर्देश पर नमामि गंगे परियोजना में उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई ने बीते दो सप्ताह में जोशीमठ नगर का सर्वेक्षण कर सीवेज लाइन निर्माण का खाका तैयार किया है। पहले चरण में नगर में 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बिछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 घरों को जोड़ा जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.