जोशीमठ बचाओ आंदोलन:- नदी किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार, भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का किया गया निरीक्षण

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ नगर में डीएम ने भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। नगर में हो रहे भू-धंसाव की रोकथाम के लिए बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को सुरक्षा के तहत अलकनंदा किनारे करीब डेढ़ किमी लंबी सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंजीनियरों की निगरानी में तुरंत नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को जोशीमठ नगर में हो रहे भू-धंसाव का निरीक्षण किया। डीएम ने भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक करीब डेढ़ किमी क्षेत्र में नदी क्षेत्र से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए आपदा न्यूनीकरण में सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव देने को कहा। इंजीनियरों से परामर्श लेकर तात्कालिक तौर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.