बता दें की क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए मसूरी आए हैं। सचिन तेंदुलकर विस्तारा मुंबई की फ्लाइट से दोपहर तीन बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए।साथ ही आपको बता दें की उनकी पत्नी और बच्चे सोमवार को ही मसूरी पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसके बाद मंगलवार को वह विस्तारा की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
Related News