सदन में यूसीसी को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं की फिसली जुबान

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पेश किया इस दौरान विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही ढाई घंटे तक स्थगित की गई। मंगलवार को दो बजे सत्र शुरू हुआ। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यूसीसी विधेयक के प्रावधानों की सदन को जानकारी दी।समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं की जुबान फिसलती नजर आई। किनी ने संहिता को संगीता, तो किसी ने आचार संहिता बताया।बता दें की इस पर विपक्ष के विधायकों ने भी चुटकी लेते हुए खूब ठहाके लगाए।सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पेश किया। विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही ढाई घंटे तक स्थगित की गई। दो बजे सत्र शुरू हुआ।

साथ ही आपको बता दें की संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यूसीसी विधेयक के प्रावधानों की सदन को जानकारी दी।वहीं इस दौरान समान नागरिक संहिता पर भी उनकी जुबान फिसल गई और संहिता को आचार संहिता कह गए। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी यूसीसी पर बोलते हुए संहिता को संगीता बता दिया। इस पर विपक्ष के विधायकों ने चुटकी ली। इसके अलावा विधायक बंशीधर भगत भी यूसीसी को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। उनके समान आचार संहिता कहने पर विपक्ष विधायकों ने भी घेर लिया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.