महंगाई का दौर अब बढ़ता जा रहा है वही अब रोडवेज का किराया फिर आसमान छु रहा है| जिससे आम जनता को फिर से सफ़र में भी महगाई की मार पड़ने लगी है | रोडवेस प्रबंधन ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की और से किराये की दरे तय करने के साथ उत्तराखंड परिवहन निगम (UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION) ने भी रोडवेस बसों का किराया बढ़ाया गया है निगम ने अलग-अलग रुटो पर प्रति किलो मी. के हिसाब से बढ़ाया है| अब नतीजा यह है की रोडवेज में सफ़र करने के लिए आम जन को जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी हालाकि कई लोगो ने सोशल मीडिया पर भी गहरी नाराजगी दिखाई |
दून से कहा तक कितना बढ़ा किराया –
दून – हरिद्वार (120 रू)
दून – पिथोरागढ़ (1008 रू)
दून – हल्द्वानी (साधारण 500 रू, वॉल्वो 1402 रू)
दून – रानीखेत (690 रू)
दून – मसूरी (80 रू)
दून – नैनीताल (590 रू)
दून – श्री नगर (335 रू)
दून – टनकपुर (625 रू)
दून – कोटद्वार (240 रू)
दून – लोहाघाट (705 रू)
दून – रूडकी (115 रू)
दून – अल्मोड़ा (705 रू)
दून – ऋषिकेश (95 रू)
टैक्सी और ऑटो का भी बढ़ा किराया
जानकारी के मुताबिक राज्य में न केवल रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा बल्कि टेक्सी और ऑटो का भी किराया आसमान तक पहुंच गया है वही रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि प्रट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के बाद भी 2020 से किराया नही बड़ा था और अब किराया बढ़ा कर इसकी भर पाई की जा रही है | हालाकि माना यह भी जा रह है कि प्रट्रोल डीजल और टोल भी एक मुख्य कारण है |
यह भी पढ़े-