यू तो देश में हर चीज अब ऑनलाइन हो गया है घर के घरेलू सामान से लेकर बड़े-बड़े इलेक्ट्रोनिक सामान तक लेकिन अब उत्तराखंड में घर बैठे FIR भी ऑनलाइन शुरु करने का प्रावधान हो गया है और यह एक सबसे बड़ा बदलाव है| तो अब E- FIR सेवा का भी शुभारम्भ हो गया है|
उत्तराखंड पुलिस ने 5 विभिन्न ऑनलाइन सेवा का एकीकरण कर नया पुलिस एप तैयार किया है.
वही मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस एप के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।यह भी कहा प्रधानमंत्री मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विचार को धरातल पर उतरने का भी यह एक बेहतरीन पल है| इस एप कि व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दे दिए है इसी के साथ नशामुक्त उत्तराखंड बनाने ,चारधाम यात्रा पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए भी अच्छा माध्यम है |
यह भी पढे-
17 से 27 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित, कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई से होंगी
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस द्वारा आम जनता के लिए संचालित की जा रही सभी ऑनलाइन सुविधओं का एकीकरण है , जिसमे उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित ऑनलाइन एप –
गोरा शक्ति ( महिलाओ सम्बन्धी जिसमे जनपद के किसी भी अधिकारी की शिकायत )
ट्रेफ़िक आई ( किसी भी व्यक्ति द्वारा यातायात नियमो के उल्लघंन की जानकारी )
पब्लिक आई ( किसी भी सुरक्षा सम्बन्धी कानून नियम का उल्लघंन )
मेरी यात्रा ( उत्तराखंड चार धाम से सम्बंधित जानकारी और पर्यटक सम्बन्धि जानकारी )
लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ( नसे से बचाव व् उससे सम्बन्धि जानकारी )
जैसे ऑनलाइन एप को एक कर के अब उत्तराखंड पुलिस एप के नाम से प्रारम्भ कर दिया गया है जिससे आम जनता को अब एक ही एप पर साडी सुविधाए मिलेगी| इसी के साथ इसमें आपातकालीन नम्बर 112 व1930 जोड़ा गया है|
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से अब आम नागरिक वेब पोर्टल का उपयोग कर अपनी रिपोर्ट सम्बन्धी सही जानकारी दे कर ऑनलाइन शिकायत करवा सकते है व् जनता द्वारा दी जानकारी तुरंत ही सीधे ई.एफ.आर पंजीकरण हेतु साइबर थाना देहरादून प्राप्त होगी जिसके बाद इस पर तुरंत कार्यवाही की जायगी |