ऋषभ को याद नहीं की कार से कैसे निकले बाहर ,पुलिस पूछताछ में क्रिकेटर ने दिया पहला बयान

By New31 Uttarakhand

ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद सभी चिंता में है ,बता दे की जब पंत को घटनास्थल से स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था ,तो एंबुलेंस में उनकी पुलिस अफसरों से बात हुई। ऋषभ ने एक पुलिस अफसर को बताया कि उन्हें बिल्कुल याद नहीं कि वो कैसे कार से बाहर निकले।जानकारी के अनुसार जब इस बारे में एसपी देहात किशोर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की ऋषभ कार से बाहर कैसे निकले ये ऋषभ को इसीलिए याद नही है क्योंकि वो बहुत ज्यादा सदमें में थे

.कार में आग लगने से पहले ऋषभ दरवाजा खोलकर खुद बाहर आ गए? जब इस सवाल को पूछा गया तो इस पर पुलिस सूत्रों का कहना था कि कार में जिस तरह से भयानक आग लगी, उससे किसी और के कार तक जाने और ऋषभ को निकालने की गुंजाइश नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि जो हालात हैं, उससे तो यही लगता है कि हादसे का सदमा झेल रहे ऋषभ खुद कार से बाहर निकले होंगे या किसी ने उन्हें निकाला भी होगा तो वह हादसे के तुरंत बाद आग लगने से पहले कार तक पहुंच गया होगा .

.वहीं डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सड़क के छोर पर पहुंचते ही कार को आग की लपटों ने घेर लिया था। वहीं सीसीटीवी फुटेज में कार के हाईवे के दूसरे छोर तक पहुंचने और आग लगने में कुछ सेकेंड का ही अंतर दिखाई दे रहा है।और कार में इतनी तेज लपटें उठ रही थीं कि उनमे ऋषभ को बचाने के लिए घुसना लगभग नामुमकिन था

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.