रॉबर्ट वाड्रा की चर्चा के बीच अमेठी पहुंची राहुल की टीम, 1 मई को कर सकते हैं नामांकन

By New31 Uttarakhand

लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं की है। अब खबर है कि राहुल गांधी की टीम ने अमेठी में कैंप करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल कांग्रेस नेता केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। जहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी के नामांकन के लिए UP कांग्रेस की टीम को 1 मई की संभावित तिथि बताई गई है। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। साथ ही सूत्रों का भी कहना है कि 30 अप्रैल के पहले इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाएगी। वही नामांकन से पहले राहुल गांधी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं और 1 मई को ही कांग्रेस अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ भी करेगी।

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अमेठी के अंदर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। दरअसल इस बार उन्होंने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा चाहते हैं कि वह अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ें। जीजा जी की नजर अमेठी सीट पर है अब साले साहब क्या करेंगे। साथ ही स्मृति ने कहा कि एक समय था जब बस में सफर करने के लिए लोग अपनी सीट पर रूमाल रख दिया करते थे, जिससे दूसरे लोग उस पर न बैठ पाएं। ठीक इसी तरह राहुल गांधी अमेठी पर रूमाल रखने के लिए कुछ दिन बाद आएंगे, क्यों कि उनके जीजा की नजरें इस सीट पर पड़ गई हैं। हलाकि स्मृति ईरानी और भाजपा लगातार राहुल गाँधी को अमेठी से चुनाव लड़ने का चैलेंज देते आये है अब तो ये देखने वाली बात होगी की अमेठी से चुनाव आखिर कौन लड़ता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.