राहुल गांधी ने बताया क्या है भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य

By New31 Uttarakhand

बता दें की राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा  रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से निकलकर बिहार के किशनगंज पहुंच गई है। सुबह बंगाल से निकलते हुए राहुल गांधी बस में बैठकर लोगों का अभिवादन करते हुए रवाना हुए। इस दौरान उनके समर्थक बस के आगे-आगे चलते दिखे।शेड्यूल के तहत सोमवार को न्याय यात्रा उत्तरी दिनाजपुर से बस द्वारा बिहार के किशनगंज बॉर्डर पर पहुंचेगी। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा पैदल किशनगंज में दाखिल होगी और शहीद अशफाकउल्ला खान स्टेडियम पहुंचेगी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच ब्रेक होगा और दोपहर दो बजे यात्रा फिर से किशनगंज से बस द्वारा शुरू होगी।  कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में दाखिल हो गई है। न्याय यात्रा सोमवार को बिहार के किशनगंज पहुंची, जहां कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

राहुल गांधी किशनगंज में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। वहीं मंगलवार को पूर्णिया में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस रैली में लालू प्रसाद यादव और वामपंथी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। किशनगंज सीमांचल का इलाका है और यहां मुस्लिम जनसंख्या बहुमत में है। इन इलाकों में कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव है। गुरुवार को यात्रा फिर से पश्चिम बंगाल में दाखिल होगी और फिर कुछ दिन बाद झारखंड होते हुए वापस बिहार आ जाएगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के किशनगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘मुझसे कई लोग पूछते हैं कि इस यात्रा का क्या उद्देश्य है। तो मैं उन्हें बताता हूं कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। एक धर्म दूसरे धर्म से लड़ रहा है…यही वजह है कि हमने नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली है। इस यात्रा का देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव हुआ है। हमने एक नया विजन, नई विचारधारा दी है और यह है मुहब्बत।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.