पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया ‘सालार’ में प्रभास के साथ काम करने का अनुभव

By New31 Uttarakhand

बता दें की अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। बता दें कि ‘सालार’ दो दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, दोस्तों की भूमिका में प्रभास और पृथ्वीराज नजर आएंगे।

हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं।फिल्म ‘सालार’ के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि जैसे ही उन्हें ‘सालार’ की कहानी पता चली, उनके दिमाग में पहला नाम प्रभास का ही आया। एक्टर ने कहा, ‘मैंने कई बार प्रभास से कहा भी ‘सालार’ का एक्शन ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्शन और ड्रामे जैसा है। इस किरदार को आप से बेहतर कोई निभा ही नहीं सकता। इतना ही नहीं प्रभास ने मुझे कभी आउटसाइडर जैसा महूसस नहीं होने दिया’।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.